Ticker

6/recent/ticker-posts

बपरेथा गौशाला में भूख प्यास से दम तोड़ रहे गोवंश, इलाज की भी नहीं है अच्छी व्यवस्था...

रिपोर्ट-बलराम सिंह 

महोबा : जनपद में सरकार के लाखों प्रयास के बाद भी गाय की दशा सुधरने का नाम नही ले रही हैं सरकार अपनी तरफ से प्रति गाय को 90 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से देती है लेकिन ग्राम प्रधान एक गाय पर 9 रुपए भी खर्च नही करना चाहते हैं, बतादें कि यह मामला विकास खण्ड चरखारी की ग्राम पंचायत बपरेथा का जहां पर आए दिन भूख प्यास के कारण गाय माता दम तोड़ रही है, अब देखना है कि बीडीओ राम खिलावन सेठ कब गोशाला का दौरा कर रहे है, क्या इस गोशाला का दौरा करके वह प्रधान के खिलाफ कोई कार्यवाही करेंगे, वहीं ग्राम प्रधान का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया है ग्राम प्रधान श्यामकरन राजपूत का कहना है कि दवा करवाते है मर जाये तो क्या करें ।

Post a Comment

0 Comments