ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पहरेथा के प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन ना देकर खानापूर्ति की जा रही है, विद्यालय में 132 बच्चों का पंजीकरण हैं विधालय प्रतिदिन 70 से 75 बच्चों की उपस्थिति रहती है जिसमें तहरी में महज तीन टमाटर व आलू डाले जाते हैं उपस्थित बच्चों में आधे बच्चों को दूध नहीं मिलता है, इंटरनेट सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है ।
विद्यालय में रसोईया द्वारा प्रधानाध्यापक के लिए स्पेशल रोटी सब्जी बनाई जाती है वहीं प्रधानाध्यापक रामजीवन द्वारा ऐसे आरोपों को मनगढ़ंत बताया जा रहा है, ग्राम प्रधान अरविंद द्वारा मिड डे मील के भोजन के दौरान औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पाई गई कमियों को लेकर संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है ।
0 Comments