Ticker

6/recent/ticker-posts

टेड़ीमोड़ चौराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर...

रिपोर्ट-मोहन लाल

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के शहजातपुर चौकी से 500 मीटर की दूरी पर टेड़ीमोड़ चौराहे के पास एक तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं रोड से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर शहजातपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल पड़े बाइक सवार युवक को अस्पताल भेजवा दिया, जिसके बाद युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई, युवक की पहचान हरीश चंद्र पुत्र टुनटुन निवासी बालकमऊ के रूप में हुई है ।

Post a Comment

0 Comments