Ticker

6/recent/ticker-posts

ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का चाबुक, दो दर्जन से अधिक ओवरलोड ट्रकों को किया गया सीज...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में प्रशासन ने अभियान चलाकर ओवरलोड गिट्टी और बालू लदे दो दर्जन से अधिक ट्रकों को सीज कर दिया है ओवर लोड ट्रक को पकड़ने की यह कार्यवाही खनन विभाग परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है प्रशासन की कार्यवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मचा गया है, बतादें कि ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे वाहनों ने सड़कों की सूरत बिगाड़कर रख दी है डीएम सुजीत कुमार के निर्देश पर खनन अधिकारी अमित पांडेय, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल, सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण द्वारा पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर यह कार्यवाही की गई है ।

जिधिकारियों की टीम ने महेवाघाट, कुम्हियावां, टेवां, ओसा आदि चौराहों पर घेराबंदी कर ओवरलोड बालू लदे दर्जनों तथा गिट्टी की दर्जनों ट्रकों को सीज कर दिया, खनन अधिकारी ने बताया कि खनन और परिवहन को मिलाकर इन वाहनों से लाखो रुपया जुर्माना वसूल किया जाएगा, डीएम सुजीत कुमार का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश सभी संबंधित अधिकाारियों को दिया गया है खनन, परिवहन और पुलिस की संयुक्त टीम अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है लापरवाही करने पर अफसरों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments