Ticker

6/recent/ticker-posts

बेखौफ वन माफियाओं ने विशाल महुआ का पेड़ काटकर किया धराशाई, वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस नदारद...

रिपोर्ट-मोहन लाल 

कौशाम्बी : जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में बीते तीन दशक से आधा दर्जन लड़की माफिया कई दर्जन मजदूरों को लेकर हरे फलदार वृक्षों की अवैध कटान में लगे हुए हैं वन विभाग और थाना पुलिस लुकाछिपी का खेल खेल रही है, जिससे क्षेत्र की हरियाली पर गहरा संकट उत्पन्न है लकड़ी माफियाओं का नाम सार्वजनिक होने के बाद भी थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी लकड़ी माफियाओं पर कार्यवाही करते नहीं दिख रहे हैं ।

बतादें कि गुरुवार को फिर कोखराज थाना क्षेत्र में मटरू नाम के लकड़ी माफिया ने बीते शनिवार को थाना क्षेत्र में हल्का नंबर 3 के ऊलाचीपुर गांव में कई बड़े विशाल महुआ के पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया, जिसके बाद बेखौफ तरीके से हरे पेड़ की लकड़ियों को लोडर गाड़ियों में डालकर उठा ले गया ।

Post a Comment

0 Comments