Ticker

6/recent/ticker-posts

छत्रिय सोनार युवक समिति अध्यक्ष के चुनाव में रोहित वर्मा हुए विजयी, समर्थकों में खुशी की लहर...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में क्षत्रिय सोनार युवक समिति एवं महिला समाज दरियबाद कल्याणी देवी स्थित समिति में पदाधिकारी पद के लिए कराये गये चुनाव में रोहित वर्मा गुलाब ने नए अध्यक्ष पद की कुर्सी को अपने हक में कर लिया है इस चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर भारी मतों से जीत हासिल की है वहीं उनके साथ महामंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रहे इंद्रेश नाथ वर्मा ने जीत हासिल की है, कोषाध्यक्ष पद पर शिवम सोनी ने बाजी मार लिया, समिति के चुनाव में विजय हुए सभी पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने जीत के लिए शुभकामनाएं दी है, जीत के बाद लोगों से मुलाकात करते हुए समिति के नए पदाधिकारियों ने पूरी लगन और मेहनत, ईमानदारी के साथ समिति को आगे ले जाने की बात कही है, उन्होंने कहा कि जो हमारे प्रतिद्वंदी थे और चुनाव में हमारे साथ लड़ रहे थे वह भी हमारे भाई हैं हमारे पदाधिकारी बन जाने से वह भी अध्यक्ष, महामंत्री बन गए हैं हम सब एक साथ मिलकर समिति के लिए कार्य करेंगे, समिति के वरिष्ठ संरक्षक सामाजिक नेता शिव शंकर वर्मा ने सभी विजई उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी है ।

Post a Comment

0 Comments