रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में बतौर एसपी का पदभार गृहण करने के बाद नवागत आइपीएस बृजेश श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था को बेहतरीन बनाए रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का देर रात भ्रमण किया, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं बेहतरीन बनाए रखने हेतु नवागत एसपी ने थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया, एसपी की इस ताबड़तोड़ दौरे से पुलिस महकमे में अफरा तफरी का माहौल देखा गया, बतादें कि एसपी ने देर रात भ्रमण पर निकल कर कानून व्यवस्था को बारीकी से समझने का प्रयास किया, निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी, मूरतगंज एवं चरवा थाना क्षेत्र के महगांव चौकी का औचक निरीक्षण किया साथ ही मंझनपुर कोतवाली का भी निरीक्षण किया, एसपी ने पिकेट ड्यूटी, अभिलेखीय रख रखाव एवं रात्रि गस्त रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया है ।
एसपी ने गहनता से अवलोकन के बाद थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं, एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निरीक्षण से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल देखने को मिला है थानों में देर रात तक एसपी कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए रहे, जनपद के तमाम कोतवाल एसपी का जरिए दूरभाष लोकेशन लेते रहे, एसपी के आवास वापस आ जाने के बाद ही थाना प्रभारियों ने गहरी नीद का आनंद लिया, जानकारों की माने तो निष्क्रिय थाना प्रभारियों को अब एसपी के निरीक्षण का डर सताने लगा है ।
0 Comments