ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में शुक्रवार को स्वर्णकार समाज के समस्त पदाधिकारी और व्यापारियों द्वारा क्षत्रिय सोनार युवक समिति एवं महिला समाज के पदाधिकारियों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व श्रीमती रचना वर्मा पूर्व अध्यक्ष महिला शक्ति ने वहां मौजूद स्वर्णकार लोगों को सम्बोधित करते हुए किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि इस चुनाव में रोहित वर्मा गुलाब को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में उतरे हैं, उनके साथ साथ महामंत्री पद के लिए नितिन स्वर्णकार ज्ञान टंच और शिवम सोनी ने कोषाध्यक्ष के पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है ।
तीनों उम्मीदवारों की चर्चा करते हुए श्रीमती रचना वर्मा ने कहा कि चुनाव के रुझान आने के बाद समिति को नये आयामों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा, उन्होंने कहा कि हमारी समिति के द्वारा समय समय सामाजिक कार्य किए जाते हैं पूर्व में समिति द्वारा गरीबों, मजलूमों, विधवा, असहाय, वृद्धाजनों, अनाथों और विकलंगों गरीब परिवारों को पोषित करना, शादी विवाह सम्मेलन एवं कम्बल वितरण, कोरोना काल जैसी आपदाओं में लोगों की हर संभव मदद पहुंचाने का काम किया गया हैं, पहले अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे रोहित वर्मा गुलाब जी हैं जिनका चुनाव चिन्ह बस हैं, दूसरे पदाधिकारी नितिन स्वर्णकार ज्ञान टंच महामंत्री पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं इनका चुनाव चिन्ह नल हैं, तीसरे पदाधिकारी शिवम सोनी कोषाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहें हैं इनका चुनाव चिन्ह बल्फ है यह समिति का चुनाव 6 नवंर 2022 को समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होने जा रहा हैं ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे बात करते हुए वरिष्ठ संरक्षक शिवशंकर वर्मा जी ने स्वर्णकार समाज की तमाम विशेषताएं बताते हुए समिति के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की बात कही, उन्होंने समिति को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया उन्होंने आखिरी शब्दों में कहा यही हमारा अहम मकसद है, इस दौरान समिति के लोगों में सुरेश चंद्र, अजीत सोनी, गोपाल जी वर्मा, श्याम जी वर्मा, अवधेश वर्मा, दिनेश हेमकार, रामबालक प्रधान, गोपीनाथ स्वर्णकार आदि समेत भारी संख्या में समिति के पदाधिकार एवं सदस्यगण मौजूद रहे ।
0 Comments