रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली के फैजीपुर गांव में अवैध संबंध के शक में शौहर ने अपनी बीबी के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई पड़ोसियों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया, बतादें कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फ़ैज़ीपुर गांव के रहने वाले मोबीन अहमद अपनी बीबी आशिया बानों और दो बच्चों के साथ मंझनपुर कोतवाली के पास रहते है शनिवार को मोबीन अहमद ने अवैध सम्बन्ध के शक पर अपनी बीबी आशिया बानो के ऊपर हत्या करने के उद्देश्य से सिलबट्टे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई माँ को घायल अवस्था मे देख कर बच्चे चिल्लाने लगे, बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई, पड़ोसियों की सूचना पर पहुँची मंझनपुर पुलिस ने घायल आशिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया, महिला जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है वहीं पुलिस ने आरोपी शौहर मोबीन अहमद को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है ।
0 Comments