Ticker

6/recent/ticker-posts

यातायात माह में पूरामुफ्ती पुलिस ने लोगों को किया जागरूक, लोगों के बीच साझा किया यातायात संबंधी जानकारियां...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह 

प्रयागराज : जनपद में यातायात माह के मद्देनजर पूरामुफ्ती थाना प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना के सामने चौराहे पर लोगों के बीच जाकर उन्हें सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया, इस दौरान आटो चालक, ई रिक्शा चालक, साइकिल चालक, मोटर साइकिल समेत अन्य सभी वाहनों के चलको को यातायात कएब नियमों के बारे में जानकार दी गई, थाना प्रभारी द्वारा लोगों को बताया गया कि मोटर साइकिल चालक बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं, तीन सवारी बैठकर यात्रा पर ना निकले, स्पीड की लिमिट में गाड़ी को चलाएं ।

वहीं कार चालक भी सीट बेल्ट का प्रयोग करें, ऑटो, ई रिक्शा चालक हद से ज्यादा सवारियां ना भरे, लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ऐसे ही तमाम जानकारियां देते हुए थानाध्यक्ष ने सभी वाहनों के चालकों को जागरूक किया, इस दौरान एसएसआई कैलाश नाथ के साथ थाना के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments