Ticker

6/recent/ticker-posts

कोखराज थाना परिसर में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, पुलिस कर्मियों को लगाये गये पुलिस प्रतीक चिन्ह...

रिपोर्ट-मोहन लाल 

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना परिसर में  23 नवंबर  बुध्दवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया इस दौरान इंस्पेक्टर कोखराराज तेजबहादुर सिंह चंदेल दिया पुलिस झंडा ध्वजारोहण कर पुलिस के संदेशों को पढ़कर सुनाया गया, साथ ही एक दूसरे को पुलिस प्रतीक चिन्ह लगाकर शुभकामनाएँ दी गई इस अवसर पर इंस्पेक्टर तेजबहादुर सिंह चंदेल ने सभी पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित भी किया, उन्होंने कहा कि केवल अपराधों पर काबू पाना या अपराधियों को पकड़ने का काम पुलिस का नहीं है पुलिस को सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेना चाहिए, थाना परिसर में इंस्पेक्टर ने सभी पुलिस कर्मियों को सेवा समर्पण और सत्यनिष्ठा का संकल्प भी दिलाया, इस मौके सेकंड स्पेक्टर राकेश कुमार यादव, आशीष कुमार मौर्य, महेंद्रर सिंह, जमीर खान, अनुपम सिंह, जितेंद्र, अभिषेक यादव, श्याम धरपाल, भोलानाथ यादव, चौकी इंचार्ज शहजादपुर सुमित आनंद, धिरेन्द्र शुक्ला, मूरतगंज चौकी इंचार्ज राकेश राय भरवारी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments