Ticker

6/recent/ticker-posts

मूरतगंज मेला बाग के पास घोड़ी से टकराये बाइक सवार, स्थानीय सीएचसी में चल रहा इलाज...

रिपोर्ट-राजकुमार


कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र की मूरतगंज चौकी अंतर्गत मेला बाग के पास बाइक सवार तीन लोग घोड़ी से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गए, घायलों को मूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है, मिली जानकारी के अनुसार विजय उम्र 27 वर्ष पुत्र लाल बहादुर, निवासी पड़री का पुकरा थाना मंझनपुर रमेश पटेल, उम्र 32 वर्ष पुत्र लालचंद पटेल, ग्राम मितवापुर थाना कोखराज अपने साथी नन्द किशोर पुत्र सुगना बाबू निवासी ग्राम अचाकापुर थाना सैनी के साथ एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे ।


जैसे ही बाइक सवार मूरतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मेला बाग के पास पहुंचे रोड क्रॉस कर रही घोड़ी से टकरा गये, बताया जा रहा है कि बाइक सवार मूरतगंज तरफ से आ रहे थे तभी अचानक घोड़ी रोड पर आ गई जिससे की घोड़ी से टकरा कर बाइक सवार घायल हो गए, देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई, तब किसी ने तत्काल मूरतगंज चौकी इंचार्ज को फोन लगा कर घटना की जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही मूरतगंज चौकी इंचार्ज राकेश कुमार राय आपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को मूरतगंज सीएचसी में  इलाज के लिए भेजवा दिया ।

Post a Comment

0 Comments