Ticker

6/recent/ticker-posts

अभियोग पंजीकृत होने के 12 घण्टे के अन्दर 02 शातिर अभियुक्त को थाना शिवकुटी पुलिस ने गिरफ्तार कर, कब्जे से चोरी की 02 ई-रिक्शा बैट्री बरामद किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जनपद के थाना शिवकुटी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 184/2023 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्त 1. अकबर पुत्र कल्लू निवासी ग्राम जारी थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज, 2. कृष्णा पुत्र रतन निवासी तेलियरगंज चुंग्गी मेंहदौरी चौकी के पीछे थाना शिवकुटी प्रयागराज को आज दिनांक 20.12.2023 को अभियोग पंजीकृत होने के 12 घण्टे के अन्दर कर्जन ब्रिज के नीचे थाना क्षेत्र शिवकुटी से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की 02 ई- रिक्शा बैट्री बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. अकबर पुत्र कल्लू निवासी ग्राम जारी थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज, उम्र 28 वर्ष। 2. कृष्णा पुत्र रतन निवासी तेलियरगंज चुंग्गी मेंहदौरी चौकी के पीछे थाना शिवकुटी प्रयागराज, उम्र 31 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 184/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना शिवकुटी कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास- अकबर पुत्र कल्लू उपरोक्त- मु0अ0सं0  68/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- चोरी की 02 ई- रिक्शा बैट्री पुलिस टीम का विवरण- 1. उ0नि0 विजय पाण्डेय, थाना शिवकुटी कमिश्नरेट प्रयागराज।2. उ0नि0 विवेक कुमार गुप्ता, थाना शिवकुटी कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 विनय कुमार राय, थाना शिवकुटी कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 अभिषेक पाण्डेय, थाना शिवकुटी कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments