रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद में थाना पूरामुफ्ती चौराहे से लगभग एक हजार मीटर की दूरी पर बार्डर स्थित है उसी जगह जीटी रोड पर मादपुर और हैदरगंज जाने का लिंक मार्ग जुड़ा हुआ है जिसके चलते चौराहे पर वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है, जिससे बड़े छोटे सब वाहनों शामिल है, व्यस्त चौराहा होने के बावजूद भी कौशाम्बी के पीडब्लूडी विभाग द्वारा अनदेखी किया जा रहा है जो चौराहे पर अभी तक कोई ब्रेकर नही बनवाया गया है जिससे जीटी रोड पर वाहन चालक तेज रफ्तार से गुजरते हैं और चौराहे पर रोड क्रास कर रहे लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं अब तक हुई दुर्घटनाओं में कइयों की मौत हो चुकी है, यहां के स्थानीय लोगो का कहना है कि अगर इस चौराहे पर दोनों तरफ हल्का ब्रेकर बन जाए तो बड़ी वाहनों की रफ्तार कम हो जाएगी, इस चौराहे को प्रयागराज और कौशाम्बी जिले का बार्डर कहा जाता है यहां ब्रेकर बन जाने से दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है यहां पर आसपास स्कूल कॉलेज की भी संख्या अत्यधिक है जिससे स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार वह भी हिसाब हो चुके हैं जिसमें अधिकत्तर बाइक सवार, बुजुर्ग, महिलाएं, स्कूली बच्चे, शामिल है लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कारने की मांग की है ।
0 Comments