Ticker

6/recent/ticker-posts

इनामिया बदमाश से हुई पुलिस की मुठभेड़, दर्जनों अपराधिक मामलों में चल रहा था वांछित...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के  निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत लगाकर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में गोकशी और पशु चोरी के दो दर्जन से अधिक घटनाओं में वांछित अंतरप्रांतीय अभियुक्त रईस अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी तुरतीपुर थाना करारी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था जिस पर जिले के विभिन्न थाना के साथ साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है, बतादें कि दो दर्जन से अधिक मुकदमें के वांछित इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए करारी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार की सुबह तुरतीपुर गयी थी इसी बीच अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसकी पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दिया, जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और वह  जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने दो दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त अंतरप्रांतीय इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त को घायल  अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments