Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय जागृति मिशन के संस्थापक सुरेश गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन, प्रधान मंत्री कार्यालय, ग्रह मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश भवन जाकर सौंपा ज्ञापन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

नई दिल्ली : भारतीय जागृति मिशन अपने उद्देश्यों पर कार्य करते हुए हर "पीड़ित की आवाज" नर सेवा नारायण सेवा के साथ संस्था ने अब तक सैकड़ो पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। भारतीय जागृति मिशन भारत के 18 राज्यों में कार्यरत है। किसी भी राज्य से किसी भी पीड़ित परिवार की गुहार मिशन तक पहुंचती है, तो भारतीय जागृति मिशन उनकी मदद जरूर करती है। इसी कड़ी में संस्था के संस्थापक श्रीमान सुरेश गुप्ता जी ने सिविल जज अर्पित साहू, सुल्तानपुर धर्मेंद्र जी, शाहजहांपुर विनीता पत्नी राम सिंह और दिल्ली स्वाति जी इन पीड़ित के मामले को लेकर आज दिनांक 18.12.2023 को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश भवन, नई दिल्ली ज्ञापन सौंपा। संस्थापक जी को सभी कार्यालय से आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्दी इस पर कार्रवाई की जाएगी। संस्थापक सुरेश गुप्ता जी का कहना है कि देश में कहीं भी कोई पीड़ित हो वह भारतीय जागृति मिशन से संपर्क करें। क्योंकि संस्था वचनबद्ध है। संस्था का सपना है, कि देश में समानता हो कहीं भी जातिवाद ना हो कोई पीड़ित ना हो अन्नदाता किसान सुखी हो सशक्त समाज का निर्माण हो चारों तरफ खुशहाली हो हर घर रोज दिवाली हो इसी उद्देश्य को लेकर यह संस्था कार्य कर रही है।

Post a Comment

0 Comments