Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा जिला अध्यक्ष धमराज मौर्या का किया गया स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद...

रिपोर्ट-मोहन लाल

कौशाम्बी :जनपद में नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नम्बर 11 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर चक चमरूपुर भाजपा जिला अध्यक्ष धमराज मौरिया का जोरदार स्वागत किया गया, बताते चले कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने यहां ग्रामीणों को भारत सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, इस अवसर जनप्रतिनधि, भाजपा पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी चल रहे हैं, भाजपा जिला धर्मराज ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान सम्मन निधि, हर घर नल से पानी की व्यवस्था मोदी सरकार ने कराई है ।

गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन तथा सरकार  चलाई जा रहीं द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज, नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, शिवमोहन मोरिया,शानू कुशवाह, तिलक तिवारी, जितेन्द्र, मुलायम सिंह, शिवराज, पार्षद सविता देवी, सुनील कुमार,विराट गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments