Ticker

6/recent/ticker-posts

अली की प्रिजन वैन के पीछे चल रहे वाहनों को पुलिस ने रोका, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी का चालान...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : झांसी जेल से प्रयागराज लाए जा रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की प्रिजन वैन के पीछे चल रहे निजी वाहनों को कौशाम्बी पुलिस ने सैनी थाना क्षेत्र में रोककर जांच की। पुलिस के मुताबिक, संवेदनशील मामले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान अली के छोटे भाई अहजम समेत कुछ लोग निजी वाहनों से काफिले के पीछे जाते मिले। बताया गया कि अली अहमद को प्रयागराज के करेली थाने में दर्ज रंगदारी और हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में बयान दर्ज कराने के लिए झांसी जेल से लाया जा रहा था। प्रिजन वैन के पीछे लगातार कई निजी वाहनों को चलते देखकर सैनी पुलिस ने उन्हें रुकवाया और वाहनों की जांच की।

चेकिंग के दौरान पुलिस को एक ऐसी गाड़ी मिली, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर उक्त वाहन का चालान किया। इसके बाद वाहन सवारों को आवश्यक हिदायत देकर आगे जाने दिया गया। सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था और नियमित चेकिंग के तहत की गई। संवेदनशील मामलों में पुलिस द्वारा मार्ग पर वाहनों की निगरानी और जांच की जाती है।

Post a Comment

0 Comments