ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
पैमाइश पर भी पीड़ित पक्ष का आरोप है लेखपाल और कानून ने पैमाइश के दौरान आरोपी दबंग से सांठगांठ बना लिया है और सही तरीके से पैमाइश नहीं कर रहे है, जिससे मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है पीड़ित और दबंग पक्ष में खींचातानी बनी हुई है दबंग पक्ष एक विशेष समुदाय का बताया जा रहा है जिससे सांप्रदायिकता की आग भड़क सकती है लेकिन स्थानीय लेखपाल और कानून इस प्रकरण मामले को इसी आग में झोंकने के फिराक में लगे हुए हैं ।
हाल ही में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पंडा चौराहे पर हुए ट्रिपल मर्डर से भी अधिकारी कुछ सीख नहीं ले रहे हैं वहां पर भी इसी तरह कानूनगो और लेखपाल की कार्यशैली के चलते ट्रिपल मर्डर की घटना को दबंगों ने अंजाम दिया था अब वही स्थिति सिरियांवा गांव में बन गई है समय रहते अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो किसी भी समय खूनी संघर्ष हो सकता है, प्रकरण में पीड़ित पक्ष ने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से जनपद के कई आलाधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन अभी तक उनके कानों में झनझनाहट नहीं हुई है ।
0 Comments