Ticker

6/recent/ticker-posts

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस, जादूगर के शानदार जादू पर बच्चों ने लिया...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद के काजीपुर गांव के समीप स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में सोमवार को धूमधाम के साथ क्रिसमस-डे मनाया गया, इसमें यूरो के बच्चों ने जिंगल बेल और मेरी क्रिसमस पर शानदार डांस किया, वहीं कक्षा 6 और 8 के बच्चों में मिलकर जीसस पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, इसी प्रकार अन्य बच्चों ने भी अपने डांस द्वारा अपनी प्रस्तुति किया, वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योगेंद्र योगी का मैजिक शो रहा, जिसमें उनका जादू देखकर बच्चों ने हंस हंसकर खूब आनंद लिया और पूरा परिसर ठहाकों से गूंजता रहा, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने किया, इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉक्टर के के तिवारी और अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बच्चों को क्रिसमस की बधाइयां दी और कहा कि आप सब लोग भी अपने जीवन में उन्नति करें ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने बच्चों को ठंड से बचने और अपने पेरेंट्स का कहना मानने की नसीहत दी, बच्चों से उन्होंने कहा कि आप ज्यादा से ज्यादा पढ़े लिखें जिससे आपका भविष्य सफल हो सके। हम आपके सफलता की कामना करते हैं, इस अवसर पर पीटीआई नकुल तिवारी, फातिमा बीबी, जैनब, सदब शेख, सुधा पांडे, शशि मिश्रा, हबीब कौसेन, अभिनंदन तिवारी, आरपी ओझा, बलदाऊ पांडे, रविंद्र उपाध्याय, ब्रह्म दत्त शुक्ला, सोमनाथ पांडे आदि पूरे स्टाफ के लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments