रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी
दिल्ली : राजस्व खुफिया निदेशालय डीआरआई, जोनलयूनिट, लखनऊ से प्राप्त विशिष्ट खुफिया जानकारीके आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप सेअंतरराज्यीय परिवहन कर रहे एक व्यक्ति सेभारतीय टेंट कछुए के 436 बच्चे जब्त किए गए, उस व्यक्ति को कानपुर में गंगा नदी में पाए जाने वालेकछुओं के बच्चों की खेप मिली थी और वह उन्हें ग्रेमार्केट में आगे की आपूर्ति के लिए एक बस में सड़कमार्ग से वाराणसी होते हुए पश्चिम बंगाल ले जा रहाथा, डीआरआईवाराणसी के अधिकारियों ने उक्तबस को रोक कर उसकी तलाशी ली और कल तड़केकछुए के 436 बच्चों के साथ के साथ एक व्यक्तिको गिरफ्तार करके भारतीय टेंट कछुओं के 436 बच्चों का बचाव किया, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहतप्रारंभिक जब्ती के बाद, मामला आगे की जांच केलिए वन विभाग, वाराणसी, उत्तर प्रदेश को सौंपदिया गया। भारतीय टेंट कछुआ वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 केतहत संरक्षित प्रजाति है, पर्यावरण को बचाने के अपने प्रयास में, इस वित्तीयवर्ष में अब तक, डीआरआई, लखनऊ ने 5 अलग-अलग मामलों में गंगा नदी में पाए जाने वाले कछुओंके 1721 बच्चों का बचाव किया है, अवैध व्यापार और रहने के स्थान का क्षरण इनप्रजातियों के लिए बड़ा खतरा है।
0 Comments