Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में धधक रही शराब की भट्टियां, पुलिस ने बांधी आंखों में पट्टी...

रिपोर्ट-हेमराज यादव 

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों अवैध शराब की भट्टियां धधक रही हैं और लोगों को कच्ची शराब उपलब्ध कराई जा रही है यही शराब पीकर लोग अपराध को अंजाम दे रहे हैं, लोगों की माने तो थाना क्षेत्र के मनौरी गांव, कुशवां, जनका, केशवपुर आदि गांवों में शाम होते ही कच्ची शराब पीने वाले पियक्कड़ों का जमावड़ा लगने लगता है जिन्हें गांव के बाहर लगी गोमतीयों पर अक्सर देख जा सकता हैं यहीं पर ये पियक्कड़ लड़ते झगड़ते रहते हैं गांव की बहन बेटियों को भी आते जाते छीटाकसी करते हैं लोगों का आरोप है कि कच्ची शराब का करोबार क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से चल रहा है जिसकी पुलिस वालों को हर महीने एक मोटी रकम मिल रही है, जिससे इन कच्ची शराब के कारोबारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर शराब के धंधे को रोक लगाने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments