रिपोर्ट-मनोज सोनी
कौशाम्बी : जनपद के मनौरी नई बस्ती में सोमवार के दिन श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और महिलाओं ने हवन करते हुए राम जी के भक्ती गीत गए, इस हवन कार्यक्रम में राम जी के जयकारों के साथ लोगों में अयोध्या धाम में बने राम मंदिर निर्माण और भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक अलौकिक उत्साह देखा गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम प्रसाद विश्वकर्मा, सुरेश केसरवानी, मनोज सोनी, हेम चंद्र केसरवानी, आशीष केसरवानी, राजा राम केसरवानी, तारा चंद्र केसरवानी, जगरनाथ केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, सीताराम केसरवानी, मनोज केसरवानी, पंकज केसरवानी, भरत लाल बड़कू केसरवानी, सुरेश चंद्र केसरवानी आदि मौजूद रहे।
0 Comments