रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.03.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर 01 अभियुक्त फरहान अहमद पुत्र अबरार अहमद निवासी दामूपुर थाना एयरपोर्ट प्रयागराज को मुबारकपुर कोटवा गांव के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 05 अवैध देशी बम बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 139/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- फरहान अहमद पुत्र अबरार अहमद निवासी दामूपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 38 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 139/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास का विवरण- 1.मु0अ0सं0- 119/2022 धारा- 147, 149, 153, 379, 427, 435 भा0द0सं0 व 3/4 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.मु0अ0सं0- 120/2022 धारा- 147, 427 भा0द0सं0 व 3/4 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 05 अवैध देशी बम क्षगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-1. उ0नि0 राम कुमार पाण्डेय, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 शिवाकान्त चौधरी, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.का0 आनन्द कुमार मौर्या, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments