रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना कीडगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 84/2024 धारा 363 भा0द0वि0 में प्रकाश में आये 02 वांछित अभियुक्त 1. योगेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ पम्मी पुत्र रमेशचन्द्र गुप्ता निवासी 20/77 ओल्ड बैरहना थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज व 2. शनी सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह निवासी दुल्हापुर पावर हाउस के सामने हबुसा मोड़ थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 19.05.2024 को मिन्टो पार्क जगन्नाथ मन्दिर के पास थाना क्षेत्र कीडगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल 02 ईट खूनालूदा तथा सादी व खूनालूदा मिट्टी बरामद की गयी । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर धारा 364ए/302/201 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. योगेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ पम्मी पुत्र रमेशचन्द्र गुप्ता निवासी 20/77 ओल्ड बैरहना थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज, उम्र 30 वर्ष। 2. शनी सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह निवासी दुल्हापुर पावर हाउस के सामने हबुसा मोड़ थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज, उम्र 20 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 84/2024 धारा 363/364ए/302/201 भा0द0वि0 थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- आलाकत्ल 02 ईट खूनालूदा तथा सादी व खूनालूदा मिट्टी गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1. उ0नि0 अखण्ड प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी बैरहना थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 उमाशंकर सिंह, थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 रमेश यादव, थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 प्रवीन चौधरी, का0 रोहित कुमार रजक, थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments