Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क दुघर्टना में यमुनानगर में तैनात दरोगा घायल, एडीजी जोन ने पहुंचकर जाना हाल...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद के शहर यमुनानगर के मांडा थाने में तैनात दरोगा सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एडीजी जोन ने अस्पताल पहुंचकर घायल दरोगा का हाल-चाल जाना। बता दें कि सोमवार को मांडा थाने में तैनात दरोगा वीरेन्द्र प्रताप सिंह अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जहां दरोगा का इलाज चल रहा है। मंगलवार को एडीजी जोन प्रयागराज भानू भास्कर ने एसआरएन अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी, इस दौरान एसीपी मनोज कुमार सिंह, एएसपी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments