Ticker

6/recent/ticker-posts

मनौरी बाजार भंडारे में पहुंचे महापौर गणेश केशरवानी, मंदिर में की पूजा अर्चना...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद के मनौरी बाजार रेलवे क्रासिंग के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस बार 6 मई को श्री हनुमान जी का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में मुख्य अतिथि प्रयागराज महापौर गणेश केशरवानी पहुंचे। महापौर मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा अर्चना विधि विधान के साथ किया और भगवान का आर्शिवाद  प्राप्त किया। इसके एक दिन पूर्व 5 मई को श्री राम चरित मानस का अखंड पाठ का आयोजन किया गया था, जिससे दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस भंडारे में लगभग हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्राहण किया। इस मौके पर प्रयागराज महापौर गणेश केशरवानी, पिछड़ावर्ग मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष राबिन साहू, सदर मंडल महामंत्री पिंटू कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूनाथ केशरवानी, पत्रकार राकेश केशरवानी, राजीव केशरवानी, रतन केशरवानी अनिल मौर्या आदि सैकडों भक्तगण मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments