रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : आवेदक श्री विजय कुमार उपाध्याय पुत्र स्व0 कृपाकान्त उपाध्याय, निवासी 255 हवेलिया, थाना झूंसी, जनपद प्रयागराज के साथ दिनांक-09.02.2024 को पार्सल रिसीव कराने के नाम पर हुई धोखाधड़ी से आवेदक के खाता से ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के माध्यम से 45060/- रू0 कट गये थे। आवेदक के प्रर्थना पत्र पर थाना झूंसी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये साइबर सेल प्रयागराज के सहयोग से आवेदक के खाते से कटे हुये 45060/- रुपये को तत्काल खाते में होल्ड करा दिया गया था । होल्ड कराई गयी उक्त धनराशि को आज दिनांक-03.06.2024 को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराया गया । आवेदक व उनके परिजनों द्वारा अपनी धनराशि वापस पाकर कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया गया। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो उस व्यक्ति को 1930 पर 24 घण्टे के अन्दर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गयी अगर 24 घण्टे के ऊपर हो गया है तो www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। वापस करायी गयी धनराशि- 45,000/- रुपये पुलिस टीम का विवरण- 1.कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार यादव, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.का0 अनमोल कुमार सिंह, साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments