रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना एयरपोर्ट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 90/2024 धारा 302/201/342/120बी भा0द0वि0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त फूल सिंह पुत्र बादाम सिंह व 01 अभियुक्ता प्रतिभा सिंह पत्नी फूल सिंह निवासीगण ग्राम चन्द्रसेन थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को आज गांजा से चन्द्रसेन जाने वाले मार्ग पर ट्यूबेल के पास थाना क्षेत्र एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 31.05.2024 को राजवेन्द्र सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम गांजा थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज की हत्या कर दी गयी थी। उक्त के सम्बन्ध में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना एयरपोर्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण- 1.फूल सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी ग्राम चन्द्रसेन थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र 34 वर्ष। 2.प्रतिभा सिंह पत्नी फूल सिंह निवासिनी ग्राम चन्द्रसेन थाना जनपद एयरपोर्ट, उम्र 32 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 90/2024 धारा 302/201/342/120बी भा0द0वि0 थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1.प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.म0उ0नि0प्रशिक्षु सोनिका सिंह, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.हे0का0 अफसर अली, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.का0 अर्पित सिंह, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments