रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : भारतीय किसान यूनियन का ब्लाक स्तरीय मासिक बैठक चायल में जिलाध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता संपन्न हुआ।बैठक में कौशांबी जिले में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ चर्चाएं हुई।कटैया घाट एवम जिले के अन्य घाटों में एन जी टी के नियमो का धज्जियां उड़ाई जा रही है।ओवरलोड परिवहन और अवैध मिट्टी खनन को लेकर चर्चाएं हुई।ग्राम विकाश के कार्यों में लीपापोती किया गया है।बैठक में नेवादा ब्लाक अंतर्गत ग्राम किसुनपुर अंबारमबारी में कोई नाली निर्माण न होने के कारण जलजमाओ बना रहता है।जिलाध्यक्ष ने जानकारी दिया की हरिद्वार यात्रा से लौटने के बाद कौशांबी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा और मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुचायेगा।जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन द्वारा ज्ञापन और सिकायती पत्र दिया जाता है लेकिन कौशांबी के जिम्मेदार ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक न पहुंच कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।जिलाध्यक्ष ने कहा की आखिर किसके बल बूते पर खनन माफिया बेखौफ रात हो या दिन अवैध खनन कर रहे है।माली पुर घाट में भी अवैध खनन जोरो पर है।आखिर क्यों कौशांबी जिले के जिम्मेदार माननीय मुख्यमंत्री को गलत रिपोर्ट देकर गुमराह कर रहे है।खनन की अगर जांच भी होती है तो केवल खानापूर्ति के लिए।जिलाध्यक्ष ने कहा की भानु संगठन के किसान काफी अक्रोसित है।और कभी भी किसानों का गुस्सा फूट सकता है जिसके जिम्मेदार कौशांबी जिले के जिम्मेदार हों। जिले के सभी विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है। बैठक के पश्चात चायल तहसीलदार पुस्पेंद्र गौतम को जिलाध्याद ने ज्ञापन सौंपा और इस पर कार्यवाही का मांग किया। बैठक में जिला महासचिव बिरेंड कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव, तहसील अध्यक्ष चायल शारदा प्रसाद, अग्रहरी, महिला मोर्चा तहसील सचिव सुशीला देवी, राधा देवी, आदि किसान शामिल रहे।
0 Comments