ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव में दबंग जबरन एक गरीब महिला की जमीन पर कब्जा करने की नियत बनाये हुए हैं। पीड़ित महिला ने मामले कि शिकायत स्थानीय थाना में करते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है साथ ही जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत किया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि दबंगों द्वारा जबरन उसकी खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है विरोध करने पर मनबढ़ दबंग लोग उसके साथ गाली गलौज मारपीट कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव की रहने वाली मीना देवी पत्नी स्वर्गीय राम सुरेमन ने बताया कि उसके पति का लगभग तीन माह पूर्व बीमार होने के कारण मृत्यु हो गयी है अब पीड़िता अपने पांच बच्चो के साथ रहती है आरोप है कि उसके घर के सामने निकास द्वारा पर गांव का ही गुण्डा उर्फ गोविंदा पुत्र चन्द्रपाल जोर जबरजस्ती के साथ गुण्डई के बल पर लगभग 10 फिट का लैट्रिन का गड्ढा खोद रहा है। जब पीड़िता ने मना किया कि हम लोग निकलेगें कहा से यह स्थान आम रास्ता है तो उक्त लोग उसे गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि अगर हमको गड्ढा नही बनाने दोगे तो तुमको जान से गारकर इसी गड्ढे मे डाल देंगे। पीड़ित के विरोध करने पर मारपीट करने लगे और पीड़िता का बाल पकडकर जमीन पर गिरा दिया। जिससे पीड़िता के कपड़े अस्त व्यस्त हो गए उक्त लोग काफी दबंग और शोरेपुस्त है। पूरे मामले की शिकायत स्थानीय थाना में करते हुए पीड़ित महिला ने दबंगों पर कार्यवाही करने की मांग किया है ।
0 Comments