Ticker

6/recent/ticker-posts

छिनैती के आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : जनपद में महिलाओं से छिनैती करने वाले आरोपी अमित पासी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देर रात ‌एसओजी टीम और सराय अकिल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हजारीपुरवा गांव के पास आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि 9 मार्च को पीपलगांव निवासी पूजा अग्रहरि से अमित पासी और उसके साथी सैफ उर्फ बाटे ने छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से 18 मार्च को सैफ उर्फ बाटे को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अमित पासी अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया था।
देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस को अमित पासी के हजारीपुरवा गांव के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही एसओजी टीम और सराय अकिल पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी अमित पासी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 1840 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments