रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : आज विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने बमरौली वार्ड नंबर 3 में वृक्षारोपण किया। जिसमें लगभग 50 वृक्ष लगाए गए और सभी में जालियां भी लगाकर उन पेड़ों को सुरक्षित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रॉबिन साहू, मंडल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, वार्ड नंबर 3 पार्षद तारावती देवी, भगवान दास भारती, कुलदीप कुशवाहा, मोनू कुशवाहा, सुमन पटेल, छत्रपति पटेल, प्रशांत सिंह पटेल, मनीष कुशवाहा, राकेश सिंह पटेल उर्फ दूधा, बिंदु सिंह बूथ अध्यक्ष, सुनील सिंह पटेल एवं बमरौली वार्ड 3 शास्त्री नगर कॉलोनी के क्षेत्रवासीगण मौजूद रहे। महापौर. ने कहा कि प्रतिदिन इन पेड़ों पर पानी डालकर इनको बड़ा करेंगे और छायादार वृक्ष बनाएंगे। पर्यावरण के लिए वृक्ष जरूरी है, जिस प्रकार जीवन जरूरी है। उसी प्रकार वृक्ष लगाकर बड़ा करना भी जरूरी है। वृक्ष है तो जीवन है।
0 Comments