Ticker

6/recent/ticker-posts

कारगिल विजय दिवस समारोह में कारगिल युद्ध विजेता एवं वीर नारियों को किया गया सम्मानित...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जिला के मुख्यालय मंझनपुर सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय में 25वॉ कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला अधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी एवं विशिष्ठ अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री अशोक कुमार वर्मा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोदय ने शहीद अजीत कुमार शुक्ला के मान चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित करके किया। सोल्जर बोर्ड अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ठ अतिथि महोदय को बुकें भेट कर स्वागत किया। तत्पश्चात जिला अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा कारगिल युद्ध विजेता सूबेदार मदन सिंह एवं हवलदार दशरथ लाल करवरिया को माल्यार्पण करके अंगवस्त्र भेट कर पुरस्कृत करते हुए कौशाम्बी जिले की वीर नारियों को अंगवस्त्र एवं पुस्प गुच्छ से सम्मानित किया। जिला अधिकारी ने अपने संबोधन में कारगिल में शहीद योद्धाओं को नमन करते हुए कहा जो लोग देश की सीमा पर अपने प्राणों की बाजी लगा कर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं उनको मैं नमन करता हूं और जो आज देश की सीमा पर तैनात हो कर हमारे देश की सुरक्षा कर रहे जवानों धन्यवाद देता हूं। अगर किसी फौजी की किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो ऑफिस में आकर मुझसे मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में सभी को धन्यवाद देते हुए कहा किसी कि अगर किसी फौजी को कोई समस्या होती है तो कभी भी मिल कर बता सकते है उसको तत्परता के साथ हल किया जायेगा। पूर्व सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी से सभी पूर्व सैनिकों को अस्वासन दिया कि आप लोगो की अगर कोई जायज समस्या होती है तो महीने में एक बार सैनिक बंधु की मीटिंग जिला अधिकारी महोदय के साथ होगी जिसमे आप अपनी समस्या दो दिन पहले कार्यालय में लिखित रूप में पेश करेंगे जो सैनिक बंधु की मीटिंग में हम लोग जिला अधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से मिल कर आप की समस्या हल करवाने की कोशिश करेंगे। कारगिल विजय दिवस पर जिले के कई सीनियर सिटीजन को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सोल्जर बोर्ड अधिकारी कर्नल अमित सिंह, जय नारायण मिस्रा, मदन सिंह, दशरथ लाल करवरिया, शारदा प्रसाद वर्मा, महेंद्र सिंह, संजीव कुमार चौरसिया, राज मन पाल, राम यादव, कृष्ण चंद गुप्ता, उद्धव श्याम केसरवानी, मनोज कुमार सिंह, अस्वनी कुमार पांडे, भैया लाल यादव एवं अन्य सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments