रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने ग्राम पंचायत डोरमा में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। चौपाल कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गयी। पशुचिकित्साधिकारी द्वारा पशुओं के टीकाकरण के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गयी एवं कृत्रिम गर्भाधान के लाभ बताये गये तथा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गयी। पूर्ति निरीक्षक द्वारा भी अपने योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी है। खण्ड विकास अधिकारी, कड़ा ने समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, परिवारिक लाभ योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन, विकलांग पेंशन व वृद्धावस्था पेंशन के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी द्वारा बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित गोद-भराई व अन्नप्रसन्न कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामवासियों को आकाशीय बिजली के बारे में बताया गया कि बारिश के दौरान पेड़ों या किसी ऊंचे खंभे के पास न जाएं. क्योंकि इनमें बिजली गिरने की संभावना सबसे ज्यादा होती है, उस व्यक्ति को खुले मैदान में झुक-कर बैठने व बिजली से खुद को बचाने का सबसे अच्छा तरीका एक सुरक्षित, बंद जगह ढूंढना भी है, जिससे बचाव किया जा सकता है। चौपाल कार्यक्रम में श्री दिनेश चन्द्र संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी कड़ा, पशुचिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), पूर्ति निरीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी कड़ा, लेखपाल एवं सचिव व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
0 Comments