रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण, समृद्धिकरण एवं बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद महोबा के राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में “शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों को साझा किया, जिस पर अधिकारियों ने गंभीरता से चर्चा करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इसके उपरांत मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षियों, वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना एवं चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़े कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments