Ticker

6/recent/ticker-posts

गरीब की झोपड़ी में लगी भयानक आग, गृहस्थी की सामान जलकर राख...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के भडेसर गांव में मंगलवार को चूल्हे पर खाना बनाते समय निकली आग की चिंगारी से एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि झोपड़ी 100 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग जगनाथ सरोज की थी। आग लगने से उनका आशियाना पूरी तरह उजड़ गया। घटना के दौरान आग की तेज लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक झोपड़ी और उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी भी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments