Ticker

6/recent/ticker-posts

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन पर डीएम ने की बैठक, अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : उत्तर प्रदेश विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक के पांच एवं खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों से 11 निर्वाचित सदस्यों के द्विवार्षिक निर्वाचन का कार्यक्रम 22 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था। इन सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा। बुधवार को दोपहर 12 बजे आयोजित बैठक में निर्वाचन से जुड़े समस्त प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने अधिकारियों से निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि मतदान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments