Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले में यातायात माह का आगाज, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नवंबर यातायात माह का शुभारंभ किया गया। मंझनपुर कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने यातायात माह का शुभारंभ किया। इस मौके पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। विशेष रूप से नाबालिगों के वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अधिकारियों ने काली फिल्म लगे वाहनों तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर नियम विरुद्ध सवारियां बैठाकर चलने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अभियान चलाएगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना बेहद जरूरी है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि यातायात माह के दौरान जागरूकता अभियान के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई भी जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments