Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मजिस्ट्रेट ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक, सीडीओ अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने की कार्रवाही सुनिश्चित करें- डीएम...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में 24 जुलाई 2020 को प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को लगने वाले दो दिवसीय लॉक डाउन शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमबार प्रातः 5 बजे तक में जनपद स्तर पर चलाये जाने वाले विशेष स्वच्छता सफाई सेनेटाइजेशन अभियान के सतत अनुश्रवण हेतु न्याय पंचायत पर नामित किये गए नोडल अधिकारियों के साथ डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में संक्रामक रोगों की रोकथाम के संदर्भ में बैठक किया, बैठक में जिला मजिस्ट्रेट ने उपस्थित नोडल अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गांवों में संक्रमण बढ़ने की मुख्य वजह अच्छी साफ सफाई का न होना है, जबकि आप लोगों द्वारा प्रतिदिन सम्बन्धित न्याय पंचायत के कर्मचारियों से संपर्क करते हुए गाँव में स्वच्छता, सेनेटाइजेशन, शुद्ध पेयजल की निगरानी करना है, साथ ही शनिवार व रविवार को विशेष अभियान में प्रत्येक गांव में भ्रमण कर साफ सफाई के बारे में लोगों से फीडबैक करना तथा ग्रामीण लोगों को मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिन्ग बनाये रखने हेतु जागरूक करना है, उन्होंने जनपद की सभी न्याय पंचायतों के लिये नामित नोडल अधिकारियों को सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रतिदिन अपने क्षेत्र की विजिट करें और लोगों को जागरूक करने, साफ सफाई और सेनेटाइजेशन कराने आदि के फोटोग्राफ्स, कार्यवृत्त वाट्सअप के जरिये भेजें तथा प्रचारित कराएं, आपका कार्य हर हाल में दिखना चाहिए, उन्होंने कहा कि सभी यह सुनिश्चित करें कि सफाईकर्मी प्रतिदिन अपने निर्धारित गांव में पहुंचकर साफ सफाई का कार्य करे।गांव में कहीं भी जलभराव न हो, बेहतर जलनिकासी के इंतजाम किए जाएं और गोबर व कूड़े के ढेर को गांव की सड़कों से उठाकर गांव के बाहर उसका प्रॉपर डिस्पोजल किया जाए।गांव में नालियों की नियमित रूप से सफाई की जाए तथा एन्टी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाए।ये भी कहा कि सभी नोडल अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति जिसका सैंपल लिया गया है और उसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, ऐसे लोग गांव में भ्रमण न करें, साथ ही किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम न किये जायें।उन्होंने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना महामारी में कोई भी कार्मिक यदि लापरवाही बरते तो तुरंत उसके खिलाफ इंक्रीमेंट रोकना, प्रतिकूल प्रविष्टि, निलंबन या रिमूव करना आदि जैसी भी हो यथावश्यक कार्रवाही की जाए, उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी गांव में भ्रमण के दौरान लोगों को आरोग्य सेतु एप्प भी डाउन लोड कराएं, जनपद में अभी तक कुल जनसंख्या के सापेक्ष मात्र 7.4% लोगों ने ही इस एप्प को डाऊनलोड किया है, जबकि आरोग्य सेतु एप्प के फायदे तभी होंगे जब सब लोग इसका इस्तेमाल करेंगे, इस अवसर डीएम ने बैठक में अनुपस्थित रहे नोडल अधिकारी डी पी सिंह पीओ नेडा, विमल कुमार दुबे उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, विवेकशील गौतम सहायक अभियंता जलनिगम, कालीचरण सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, संदीप कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम द्वितीय कुलपहाड़, रीतेश वर्मा सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, वनमाली सहायक अभियंता सिंचाई प्रखंड महोबा से स्पष्टीकरण लेने तथा वेतन रोकने की कार्रवाही करने के निर्देश सीडीओ हीरा सिंह को दिए, इसके अलावा उन्होंने सभी कण्टेन्मेंट प्रभारियों एवं चालान टीमों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर लोगों को कोविड 19 महामारी के प्रति जागरूक करें तथा मास्क न लगाने वालों की ज्यादा से ज्यादा चालान कराना सुनिश्चित करें, बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम न्यायिक पूनम निगम, डीपीआरओ संतोष कुमार, डीडी एजी जी राम,बीएसए एमपी सिंह, सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित समस्त नोडल अधिकारी, कण्टेन्मेंट प्रभारी व चालान टीमों के प्रभारी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments