Ticker

6/recent/ticker-posts

खाद्य सुरक्षा इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील चैराहा के आस पास क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर मास्क निरीक्षण का अभियान चलाया गया...

रिपोर्ट-अमित मिश्रा


कौशाम्बी : जनपद में श्री विजय कुमार चैरसिया जिला उद्यान अधिकारी, श्री जतिन कुमार जिला अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा व श्री लक्ष्मी कांत शर्मा-सब इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम के द्वारा तहसील चैराहा, प्राइवैट बस स्टैण्ड, शुक्ला मार्केट, बस स्टैण्ड समेत आस पास के क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर मास्क निरीक्षण का अभियान चलाया गया, मास्क न लगाकर चलने वाले राहगीरों, दुकानदारों एवं ग्राहकों को मास्क लगाकर ही घर से निकलने की सख्त हिदायत दी गई, मास्क न लगाकर सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं के कुल 15 चालान करते हुये धनराशि रुपये दो हजार पचास का जुर्माना बसूला गया, साथ ही सभी के मोबाइल में आरोग्य सेतु इन्सटाॅल है कि नहीं, जांच की गई, आरोग्य सेतु इन्स्टाॅल न होने की स्थिति में लोगों से तत्काल डाउनलोड कराया गया, इसका प्रयोग प्रतिदिन करने की सलाह दी गई, जिला उद्यान अधिकारी श्री विजय कुमार चैरसिया द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि जिलाधिकारी द्वारा मास्क निरीक्षण हेतु दो संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, दूसरी टीम में श्री वीपी सिंह जिला कृषि अधिकारी श्री आरएन सिंह सहायक निदेशक मत्स्य हैं, जिनके द्वारा आल्हा चैक, कीरत सागर, राठ चुंगी, ऊदल चैक आदि क्षेत्रों पर मास्क निरीक्षण किया जा रहा है । जनपद वासियों से यह अपील है कि अतिआवश्यक कार्य होने की स्थिति में समुचित सुरक्षा प्रबन्धों के साथ ही घर से बाहर निकलें, आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप अवश्य मोबाइल में डाउनलोड करके प्रतिदिन इसका प्रयोग करें, टीम द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन अभियान चलाकर मास्क न लगाने वाले विक्रेताओं का चालान किया जायेगा, यदि कोई विक्रेता बिना मास्क लगाये ग्राहक को सामग्री बेंचता पाया गया तो दुकानदार का चालान किया जायेगा ।


Post a Comment

0 Comments