रिपोर्ट-घनश्याम यादव
कौशाम्बी : जनपद में सिराथू तहसील के गरई गांव में गरीब की पुस्तैनी भूमि पर गाँव के दबंगों ने तांडव कर गरीब को जमीन बनाने से खदेड़ दिया गरीब धर्मपाल पुत्र स्वर्गीय बृजपाल निवासी छुटकी गरई ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग किया है, घटना की जानकारी धर्मपाल न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पर दौड़ लगा रहा है, जिससे अभी तक गरीब का न्याय नहीं मिला है, सूचना के अनुसार घटनास्थल पर तहसील दार हल्का लेखपाल मैं फोर्स सहित मौके की जांच कर निर्देशित किया गया है ।
जिस पर गरीब अपनी भूमि पर मकान निर्माण करवा रहा था, तभी गांव के ही कुछ पड़ोसी अराजक तत्व तपके के लोग जमीन पर पहुंचकर गरीब को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर खदेड़ दिया, पीड़ित धर्मपाल स्थानीय पुलिस में शिकायत दिया लेकिन पुलिस ने ने भूमि का मामला होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं किया, जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर धर्मपाल ने जांच की मांग किया है ।
0 Comments