रिपोर्ट-घनश्याम यादव
कौशाम्बी : जनपद में कड़ाधाम थाना की चौकी अलीपुरजीता अंतर्गत ग्राम दौलतपुर में एक महिला के फाँसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी शादी लगभग 6 माह पूर्व में हुई थी, ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा कि फाँसी अंगौछा को गले में बांध कर पंखा से लगाई गई है ।
जानकारी के अनुसार कड़ाधाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक विवाहित महिला ने खुद को कमरे में बंद करके पंखे से गमछे के सहारे फांसी लगा लिया, जिससे उसकी आह लीला समाप्त हो गयी, बताया जा रहा है कि मृतक महिला घरेलू कलह के चलते फाँसी के फंदे पर चढ़ी है, परिजनों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है, वहीं महिला किन कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूली है इस बात की तहकीकात करने में जुट गई है ।
0 Comments