रिपोर्ट-शुभम यादव
कौशाम्बी : जनपद में शनिवार के दिन से सोशल मीडिया पर एक सरकारी एम्बुलेंस के ड्राइवर द्वारा प्रसूता को घर छोड़ने पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रहा है, लोगों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को दिया है जिसको समान में लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जांच करा कर आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया है ।
आपको बता दें कि चाइल सर्किल अंतर्गत सरांय अकिल क्षेत्र में स्थित सीएचसी सरकारी हॉस्पिटल से शनिवार को सोशल मीडिया पर एक सरकारी एम्बुलेंस के ड्राइवर का वीडियो वायरल हुआ है इसमें ड्राइवर द्वारा प्रसूता के पति से पैसे लेते दिख रहा है, एम्बुलेंस में बैठे ड्राइवर का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, वही जिम्मेदार अधिकारी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कराने की बात कह रहे हैं, प्रसूता का पति भगवानपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसको १०२ एम्बुलेंस प्रसूता समेत उसके घर छोड़ने गई थी ।
0 Comments