ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में थाना सराय अकिल अन्तर्गत ग्राम रसूलपुर टप्पा में रविवार दिनांक 26 सितंबर को समय करीब सुबह 9 बजे दो पक्क्षो में हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना में हत्या की घटना से सम्बंधित 2 नामजद अभियुक्त अजमत पुत्र मंसूर एवं आकाश पुत्र बदलू निवासीगण रसूलपुर टप्पा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को महज 8 घण्टों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है वही पुलिस का कहना है कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र ही कर ली जाएगी, साथ ही इनके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत भी कार्यवाही की जाएगी । इसी प्रकार थाना कोखराज अंतर्गत ग्राम तरसौरा में हुई हत्या की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का अनावरण किया गया है जिससे सम्बंधित अभियुक्त लवकुश को मय आलाकत्ल के गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, इस प्रकार जनपद में महज 12 घण्टो के अंदर हत्या की 2 घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है ।
0 Comments