रिपोर्ट-राहुल कुमार
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र में थाना से चंद कदम की दूरी पर आधी रात को शराब दुकान के दो सेल्समैन की हत्या कर दी गई है दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना से लगभग सौ मीटर की दूरी पर दो शराब के सेल्स मैन के दुकान के बाहर खाना खा पीकर बीती रात सो रहे थे तभी रात में एक सेल्स मैन को तकिया से मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया है, वही दूसरे को भी सिर में सरिया से मारकर मौत के घाट उतार दिया, दोनों को क्यो मारा गया यह अभी नही ज्ञात हो सका है, पहला सेल्स मैन शिव प्रताप तिवारी निवासी हब्बू नगर थाना कड़ा का निवासी है वही दूसरा राजेन्द्र जैसवाल पुत्र मेवालाल निवासी निहालपुर थाना सैनी का रहने वाला बताया जा रहा है ।
कोखराज भरवारी मार्ग पर एक देशी और दूसरी अंग्रेजी शराब की दुकान है दोनों दुकानों के सेल्समैन रात में खाना खा कर दुकान के बाहर बरामदे में ही सो रहे थे, जिनकी रात में हत्या हो गयी है, घटना स्थल से थाना की दुरी लगभग सौ मीटर पर होगी, सुबह पुलिस को वारदात की सूचना मिलने पर वह त्वरित मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन का कहना है कि अभी दोनों सेल्समैनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है जल्द ही पुलिस इस वारदात का अनावरण करके कातिलों को सलाखों के पीछे भेजने काम करेंगी ।
0 Comments