Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामुफ्ती पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल, नवांगत थाना प्रभारी रमेश कुमार पटेल से सहमे अपराधी....

रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन द्वारा अपराध, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में दिनांक 23 जुलाई को अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी चायल डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह और थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल के निर्देशानुसार पुरामुफ्ती पुलिस टीम के साथ चौकी इंचार्ज सल्लाहपुर प्रभारी संजय परिहार ने अपराधियों की धर पकड़ एवं वांछितों की तलाश में गस्त कर रहे थे, उसी समय उनको मुखबिर से सूचना मिली कि महँगाव के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप पर कुछ लोग घटना को अंजाम देने के लिए पहले से आएंगे और वहां से घटना को अंजाम तक कारित करेंगे, इस सूचना पर विश्वास करके उप निरीक्षक संजय परिहार मयफोर्स बताए हुए स्थान पर पहुंच गये, जहां दो व्यक्ति वहां पर कहीं जाने के लिए खड़े थे, पुलिस को समीप आते देख दोनों व्यक्ति वहां से भागने लगे लेकिन पुरामुफ्ती पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर दबोचा लिया, जिसके बाद पकड़े गए अभियुक्तों में जितेंद्र कुमार कुशवाहा पुत्र मान सिंह निवासी मनौरी रोड राम जानकी मंदिर के पास थाना पुरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी के पास से तलाशी के दौरान एक अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, बरामद हुआ, दूसरा अभियुक्त अमजद पुत्र बन्ने निवासी महँगाव थाना पुरामुफ्ती के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, बरामद हुआ, जिस पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना ले आई और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है, इन अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह परिहार, कांस्टेबल मंजीत, कांस्टेबल राम लखन आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments