Ticker

6/recent/ticker-posts

चेकिंग के दौरान पुलिस के सिपाही और दरोगा ने मिलकर युवक को पीटा, करारी पुलिस की बर्बरता आई सामने....

रिपोर्ट-शुभम यादव


कौशाम्बी : जनपद में पिपरी के स्थानीय गांव में क्रिकेट मैदान में बाइक सवार को सिपाहियों के द्वारा पीटने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था, कि करारी डिग्री कालेज के समीप चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को करारी पुलिस के होनहार दरोगा और सिपाही ने लाठी से जमकर पीट दिया, इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया, घायल ने दरोगा समेत सिपाही के खिलाफ तहरीर दिया है ।
आपको बता दें कि मंझनपुर कोतवाली के मकतन का पूरा निवासी वीरेंद्र कुमार शुक्रवार शाम अपने ननिहाल महेंद्र जा रहा था, करारी थाने के डिग्री कालेज के समीप पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान सिपाही ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, बाइक रोकने के दौरान थोड़ा आगे बढ़ने पर सिपाही पवन ने उसे डंडे से मार दिया, युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया, फिर क्या था दरोगा राकेश शर्मा भी लाठी लेकर पहुंच गए, दोनों ने मिलकर गाड़ी न रोकने को लेकर उसे जमकर पीट दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया, जहां एक तरफ तेज तर्रार एसपी अभिनंदन सिंह पुलिस को सही ढर्रे पर लाना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ कौशांबी पुलिस जल्लाद बनने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है घायल वीरेंद्र ने थाने में आरोपी दरोगा और सिपाही के खिलाफ तहरीर दिया है पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है ।


Post a Comment

0 Comments