Ticker

6/recent/ticker-posts

कोखराज थाना क्षेत्र में एक्का चौराहा के समीप मकान में काम कर रहे मजदूर की दीवार में दब कर हुई मौत...

रिपोर्ट-राहुल कुमार


कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के कोखराज एक्का अड्डा के पास दीवार में दब कर एक मजदूर की मौत हो गयी है सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार लाल चंद्र पुत्र रामछाया राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी सैता ग्राम थाना कोखराज दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था, रोज की तरह रविवार को भी बन्ने मियाँ के मकान में वह काम कर रहा था, सुबह मकान गिराते समय छत अचानक उसके ऊपर आ कर गिर गई, जिसमें वह नीचे चला गया और उसकी मौके पर ही दीवार में दब कर मौत हो गयी, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस क्रेन से छत को हटावा कर मजदूर के शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है, मजदूर की मौत की सूचना से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Post a Comment

0 Comments