रिपोर्ट-राहुल द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद में लाला पुर क्षेत्र के भगवा रक्षा छात्र वाहिनी के अध्यक्ष कृपाशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करके श्रद्धांजलि अर्पण किया गया, कार्यक्रम को सदस्यों द्वारा कारगिल दिवस के रुप मे मनाया गया । भारत माता की जय बोल कर भारत के वीर सैनिकों को याद किया गया साथ ही देश की रक्षा में अपने प्राण निछावर करने पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस दौरान भगवा रक्षा वाहिनी के सदस्य सुधांशु मिश्रा जिला सचिव आयुष तिवारी, शनि मिश्रा, उज्जवल तिवारी, प्रमोद मिश्रा, अमन केशरवानी, गौरव सिंह, अतुल गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे ।
0 Comments